नीमच। अफीम नीति 2026-27 के तहत पात्रता सूची जारी होने के बाद अब अफीम के पट्टे भी जारी कर दिए गए हैं। डीएनसी निखिल गांधी ने रविवार को ही मीडिया से चर्चा में बताया था कि इस बार करीब 35 हजार किसानों को लुनी-चिरनी और 30 हजार किसानों को सीपीएस पद्धति के तहत पट्टे जारी किए जाएंगे। वहीं पिछले वर्षों की तुलना में इस बार लगभग 10 हजार नए किसान भी पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार न्यूनतम मॉर्फिन पात्रता 4.4 निर्धारित की गई है। किसानों को पट्टे मिलने से बुवाई की तैयारी में राहत मिलेगी। डीएनसी ने किसानों से अपील की कि वे दलालों के झांसे में न आएं और किसी भी समस्या या पात्रता संबंधी आपत्ति के लिए वैध दस्तावेजों के साथ संबंधित विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।
किसान अपने पट्टे और पात्रता से जुड़ी जानकारी केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट बइद.हवअ.पद पर भी देख सकते हैं।