छतरपुर। जिले के राजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संदीपनी विद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल के निर्देशन तथा मुख्य अतिथि राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, प्रभारी प्राचार्य दीपक दुबेदी,जिला समन्वयक डॉ राजेश तिवारी एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित में विक्रमपुर सेक्टर की नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।