चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की ओर से सोमवार, 26 अक्टूबर को मीणा पाड़ा में रामायण के रचयिता महर्षि भगवान श्री वाल्मीकि जी की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, विचारों और आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ, जबकि अध्यक्षता समाज संत रमेश महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव त्यागी, चन्द्रशेखर सोनी, राजेश लोठ और ओमप्रकाश लोठ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने समाजजनों से भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश सचिव घनश्याम लोठ, जिलाध्यक्ष संजय लोठ, नगर अध्यक्ष शंकर लोठ सहित बाबूलाल कल्याणा, सागर लोठ, रतन कोदली, गोपाल बेनीवाल, विजय चनाल, राजकुमार कंडारा, ओम राठौड़, गोपी मोहटा, विक्की छपरीबंध, अजय छपरीबंध, आकाश चनाल, प्रहलाद बूरठ, विल्लू चौहान, शिवकोदली, दिलीप लोठ और संदीप लोठ सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।