BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 4:19 pm
KHABAR : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 कार्यक्रम प्रारंभ, अब इस माह तक मतदान केंद्र पर प्राप्त किए जाएंगे दावे-आपत्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में 9 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। 

जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 9 नवंबर को सभी मतदान केंद्र पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक सभी मतदान केंद्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावे आपत्ति  प्राप्त किए जाएंगे। जिले के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। इसी क्रम में यदि किसी मतदाता को सूची में नाम विलोपित करना हो तो वह फार्म 7 भरकर दावा आपत्ति कर सकता है, फार्म 8 के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने संबंध में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधार करवा सकता है तथा फॉर्म 6 बी में आधार की जानकारी प्रस्तुत कर सकता है। 
मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष कैंप 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मतदान केंद्रों पर 4 विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें 12 नवंबर, शनिवार, 13 नवंबर रविवार, 19 नवंबर, शनिवार एवं 20 नवंबर रविवार को विशेष कैंप लगाया जाएगा। मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE