BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 5:43 pm
BIG NEWS : दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की प्रायोगिक ठहराव की अवधि एवं एक स्पेशल ट्रेन की ट्रिप बढ़ी, यात्रियों को होगा लाभ, पढ़े कैलाश विशवकर्मा की खबर   

Share On:-

कोटा। प म रेल कोटा प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 19037/19038 बांद्रा टर्मिनल- बरौनी-बांद्रा टर्मिनल के मध्य चलने वाली अवध एक्सप्रेस का विक्रमगढ़ आलोट एवं गाड़ी संख्या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनल-देहरादून-बांद्रा टर्मिनल के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का महिदपुर रोड स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव 14 नवम्बर 2022 तक किया गया था। जिसको अब रेल प्रशासन ने बढ़ाकर 13 मई 2023 तक कर दिया गया है । इससे विक्रमगढ़ आलोट एवं महिदपुर रोड स्टेशन के यात्रियों को इस मार्ग पर आने-जाने में सुविधा होगी ।
     
साथ ही साथ अतिरिक्त यात्री भार को क्लीयर करने के उद्देश्य से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के मध्य स्पेशल ट्रेन की एक-एक ट्रिप बढ़ाया गया है । गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए बुधवार दिनांक 16 नवम्बर गोरखपुर से सुबह 04.10 बजे प्रस्थान कर भरतपुर रात 09.20 बजे, गंगापुर सिटी रात 11.05 बजे, कोटा रात 01.45 बजे आगमन होकर अगले दिन शाम 04.00 बजे बांद्रा टर्मिनल को जायेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए गुरूवार दिनांक 17 नवम्बर बांद्रा टर्मिनल से शाम 07.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा सुबह 08.40 बजे, गंगापुर सिटी सुबह 10.55 बजे, भरतपुर दोपहर 01.18 बजे आगमन होकर शनिवार सुबह 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
   
गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपूर सेन्ट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, काशगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
         
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE