BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 3:36 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने किया उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण, अचानक पहुंचे नीमच व मनासा के वितरण केंद्र, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए ये आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को नीमच एवं मनासा में विपणन संघ के उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों को नगद में उर्वरक वितरण कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। एक रैक नीमच रेलवे स्टेशन पर आ गई है और उससे जिले में विभिन्न स्थानों पर उर्वरक की उपलब्धता की जा रही है। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है ।सभी किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। 
कलेक्टर अग्रवाल ने मनासा में उर्वरक वितरण केंद्र पर पीओएस मशीन के सर्वर की समस्या को देखते हुए ऑफलाइन दस्तावेज प्राप्त कर खाद का वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वितरण केंद्र पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे कि, किसानों को तत्परता पूर्वक उर्वरक का वितरण किया जा सके।इस मौके पर मनासा वितरण केंद्र पर उपस्थित उप संचालक कृषि दिनेश मंडलोई को कलेक्टर ने नीमच रैक पॉइंट से उर्वरक जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों पर उर्वरक तत्परता पूर्वक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनासा पवन बारिया तहसीलदार मनोहर लाल वर्मा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मनासा वितरण केंद्र पर किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता हो गई है किसानों को आगामी 15 दिन तक पूर्वक वितरण के लिए पूर्वक उपलब्ध है, सभी किसानों को उर्वरक प्रदान किया जावेगा।
इसके पहले कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने नीमच के जेतपुरा में विपणन संघ के उर्वरक वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने वितरण केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि यदि किसी किसान के पास मूल पावती बैंक में जमा होने के कारण नहीं है तो उसे बैंक से छायाप्रति प्राप्त कर पावती की छायाप्रति के आधार पर उर्वरक प्रदान करें।इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर ममता खेड़े भी उपस्थित थी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE