BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 4:33 pm
REPORT : एसपी सुरज कुमार वर्मा द्वारा ली जनरल परेड की सलामी, बेहतर वेशभूषा पर पुलिसकर्मियों को दिये ईनाम, खराब टर्न आऊट पर दी चेतावनी, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.11.2022 शुक्रवार प्रातः 07ः00 बजे पुलिस लाईन कनावटी स्थित परेड ग्राउन्ड में पुलिस अधिकारियोें एवं कर्मचारियों की जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जनरल परेड की सलामी उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी सुरज कुमार वर्मा द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अर्न आऊट चेक कर बेहतर टर्न आऊट, परेड एवं परेड कमान्ड़ करने वाले पुलिस कर्मियों को ईनाम दिये जाने के साथ ही खराब टर्न आऊट वाले पुलिस कर्मियों को भविष्य के लिये चेतावनी दी गई। जनरल परेड के दौरान एसपी सुरज कुमार वर्मा द्वारा स्नाईफर डॉग एवं ट्रेकर डॉग की गतिविधियों के संबंध में डॉग हेन्डलरों से जानकारी प्राप्त कर उचित दिशा निर्देश दिये गये।
एसपी सुरज कुमार वर्मा द्वारा बाद परेड पुलिस लाईन का निरीक्षण किया जाकर क्वाटर गार्ड, एम.टी. शाखा, स्टोंर, आर्म्स शाखा एवं पुलिस लाईन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाईन स्थित शासकीय वाहनों के निरीक्षण के दौरान एस.पी. वर्मा द्वारा वाहनों के टुल्स किट, बलवा ड्रिल सामग्री , ड्रायवर डायरी , लॉग बुक, लाईट, इंडीकेटर, सायरन, हार्न, सर्च लाईट सुरक्षा जाली एवं वाहनो के मेंटेनस के स्तर की जॉच की गई तथा वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस लाईन के निरीक्षण के दौरान एस.पी. वर्मा द्वारा पुलिस लाईन स्थित आवासीय परिसरों का निरीक्षण कर निवासरत परिवारों से आवासों की समस्याओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर उनके समुचित निराकरण हेतु रक्षित निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कालोनी स्थित आवास के आसपास अच्छी साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के लिये प्रधान आरक्षक होशियार सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाईन में जनरल परेड़ के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश शाक्य, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, थाना प्रभारी बघाना अजय सारवान, कंपनी कमान्डर विसबल मुकेश द्विवेदी, प्रभारी यातायात सुबेदार मोहन भर्रावत, सुबेदार धर्मेन्द्र गौड़ सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE