BREAKING NEWS
Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 4:44 pm
BIG REPORT : प्रदेश की राजधानी भोपाल में मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों को लेकर उठाई मांग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विधायक मारू ने शुक्रवार की सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 सड़कों की स्वीकृति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा और बजट सत्र में उक्त सड़को को स्वीकृत करने की मांग की। 
विधानसभा बजट सत्र होने वाला है। इसमें मनासा विधानसभा को भी विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिले। इसके लिए विधायक मारू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ऐसे जो अभी तक सड़क संपर्क नहीं जुड़ पाए है उनका लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया। उक्त प्रस्ताव विधायक मारू ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के  सामने रखा। इनमें आंतरी माताजी से आंत्री खेड़ा सड़क लागत 220.00 लाख, बड़कुआ से केशरपुरा सड़क लागत  140.00 लाख, घोटा पिपल्या से देवरी सौम्या सड़क लागत 120.00 लाख, सोनड़ी से बुरावन सड़क लागत 120.00 लाख, तलाऊ से बच्चाखेड़ी सड़क निर्माण लागत 110.00 लाख, पिपल्या सिंघाड़िया से डोरिया खेड़ी सड़क निर्माण लागत 90.00 लाख, बुज से जुनापानी सड़क लागत 180. 00 लाख, पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क लागत 250.00 लाख, जुना मालाहेड़ा से देवरी पड़दा सड़क सुंडी लागत 330.00 लाख और मोकड़ी से नयागांव सड़क लागत 140. लाख शामिल है। बजट सत्र में उक्त सड़को की स्वीकृति मिले। इसकी विधायक मारू ने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की। इस दौरान उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्याे से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सरपंच संघ जिलाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अल्हेड़ के सरपंच आनंद श्रीवास्तव भी थे। 

भूमिपूजन का निमंत्रण भी दिया- 
जलजीवन मीशन अंतर्गत गांधीसागर से नीमच जिले के प्रत्येक गांव तक हर घर नल से जल वाली करीब 1400 करोड की योजना का टेंडर हो चुका हैं। वहीं रामपुरा, मनासा उद्धवहन सिंचाई परियोजना लागत 1208 करोड़ का भी भुमिपुजन होना है। उक्त दोनों परियोजना का भूमिपूजन किया जाना हैं। विधायक मारू ने मुख्यमंत्री को भूमिपुजन करने का निमंत्रण दिया। मारू ने कहा आपकी सहभागीता हो और आप स्वयं मनासा विधानसभा में पहुंच उक्त महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भूमिपूजन करें। इस हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE