मंदसौर। थाना यातायात द्वारा आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को संजीत रोड स्थित सैनिक स्कूल मंदसौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का व्याख्यान यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य है कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला मंदसौर में इसी सत्र में सैनिक स्कूल प्रारंभ किया गया है, जिसकी पहली बेच के 77 कैडेट्स को सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवरस्पीड से बचना, लाइसेंस बीमा की उपयोगिता से संबंधित व्याख्यान दिया गया।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल मंदसौर की प्रधानाध्यापक डॉ सरोज प्रसाद, कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह चौहान, सचिन चौहान, अपेक्षा एरन, भारतीय सेना से हवलदार संजय शर्मा, हवलदार कोमल प्रसाद, नायक कमलेश कुमार भाटी उपस्थित रहे।