मंदसौर। किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरूरत है और खाद समय पर नहीं मिल पा रहा है। पहले तीन बोरी दिया जा रहा था आज से पांच बोरी वितरित किया गया। एक हेक्टयर पर एक बोरी मिलेगा खाद।
सोसायटी पहुंचे कांग्रेस नेता दीपक गुर्जर ने किसानों के सामने अधिकारियों से फोन पर बात कर बताया कि शासन का आदेश हुआ है कि अब तीन की जगह पांच बोरी खाद दिया जाएगा।
गुर्जर ने बताया कि किसान में अभी इफको खाद के बड़े गोडाउन से आ रहा हूं मेरा ये कहना हैं कि मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जो सता पक्ष के लोग हैं उनका फर्ज बनता है कि किसानों ने अपना अमूल्य वोट देकर विधायक ,मंत्री,चुनकर सता में बिठाया।उनको किसानों की कोई परवाह नहीं आज किसानों को पता भी नही की खाद की तीन बोरी मिला रही की पांच बोरी ये शासन प्रशासन के अधिकारियों को किसानों को बताना चाहिए कि पांच बोरी कर दी गई है । किसानों ने अपनी पावटियो को लगाया लाइन में सुबह से लगी लंबी कतार।
बताया की किसान हर क्षेत्र में परेशान हताश,और हर जगह किसान को परेशानियों का सामना करना पड़ता है सिंचाई विभाग में ले लो तो बिजली विभाग की गुंडागर्दी से परेशान किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा किसान नारकोटिक्स के भ्रष्ट अधिकारियों से परेशान हैं किसान ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां पर किसान परेशान नहीं है आखरी में जब फसल अच्छी होगी तो अच्छे धाम के लिए परेशान होगा तो अच्छे दाम नहीं मिल पाने से परेशान जहां पर 5 हजार रूपए क्विंटल के दाम मिलना चाहिए था वहां पर 700,800रुपए के दाम मिलने परेशान किसान तो किसानों की परेशानियों को समझने और उनके सहयोग के लिए क्षैत्र में निकला हूं कई जगह किसानों की समस्या को देखा है।