मंदसौर। प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा कल 12 नवम्बर 2022 शनिवार को मल्हारगढ़ विधानसभा के बूढा मंडल का दौरा करेंगे। प्रातः 11 बजे डोडिया मीणा शिवना नदी पर सेतु निर्माण, दोपहर 1 बजे दौरवाड़ा से खाखरिया खेड़ी सड़क निर्माण, दोपहर 3 बजे खड़पालिया से सरवानिया, हरनीखेड़ा से मेन रोड़, मंशाखेड़ी से मीणा की मंशाखेड़ी तक करोड़ों की सड़कों का भूमिपूजन करेंगे एवं आवना नाला पर सेतु एवं स्टॉप डेम का लोकार्पण करेंगे।
दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति ज्योति - संजय रत्नावत, जनपद अध्यक्ष पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, जितेन्द्र जाट, सामंतसिंह शक्तावत, जनपद उपाध्यक्ष फकीरचंद धनगर, जनपद प्रतिनिधि एव सभापति संतोष कुंवर - दिलीपसिंह (आरडी) सहित पदाधिकारी साथ रहेंगे।