जीरन। जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने जीरन तालाब में मछली पालन के ठेके को निरस्त कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस अति प्राचीन तालाब में पिछले कई समय से मछली पालन का ठेका चल रहा था।
जीरन तालाब में वैसे भी पिछले कई वर्षों से जागीरदार शितोले साहब के समय से शिकार पर रोक लगा रखी थी। जन भावनाओं को देखते हुए दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा ने आवेदन पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष को भी दिया था। अभी वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने आवेदन निवेदन किया था कि यह ठेका निरस्त होना चाहिए। जनता की भावनाओं को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने ठेका निरस्त कर दिया है।