नीमच। मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने एक नाबालिग अपर्हता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह सफलता जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी सूरज कुमार वर्मा, एएसपी एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी मनीष माता रेखा बांछडा उम्र 25 साल निवासी सगरग्राम थाना जीरन जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नाबालिग को भी दस्तयाब कर लिया गया है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारा मनासा व उनकी टीम के सउनि भोपाल सिंह, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर आदित्य गोड (थाना नीमच केंट) आर धर्मेंद्र सिंह, आर श्याम सिंह, मआर पूजा शक्तावत, आर खुशबु गेहलोद, मआर प्रियंका शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा है।