मनासा। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब मनासा वन परिक्षेत्र सहायक कैलाश चंद्र वर्मा को दूरभाष पर सूचना मिली के सत्यनारायण माली निवासी पिपलिया के समीप खेत पर रसैल वाईपर सांप घूम रहा है। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम मौकास्थल पहुंची। टीम ने करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रसैल वाईपर सांप को खेत से पकड़ा जो कि लगभग 4 से 5 फीट लंबा व करीब 6 किलो के बीच वजनी था जोकि पूर्ण स्वस्थ है। जिसे गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया। वन विभाग रेस्क्यू टीम में रेस्क्यू प्रभारी केसी वर्मा वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ वाहन चालक आत्माराम मीणा का सहयोग सराहनीय रहा।