चित्तौड़गढ़। ऊर्जा बचाओ-ऊर्जा पाओ संदेश के साथ विगत 5 वर्षों से जन जागरूकता के लिए भाविप निकाली जा रही साइकिल रैली 13 नवंबर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 7ः30 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे से निकाली जाएगी।
परिषद के अध्यक्ष बालकिशन धूत ने बताया कि इस बार की साइकिल रैली साइक्लोथोन के नाम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 7ः30 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे से निकाली जाएगी जो कुंभा नगर, सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, अक्षर हॉस्पिटल, सांवलिया चिकित्सालय, मधुबन, निंबाहेड़ा रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई केंद्र पर समागमित होगी। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जागरूकता चर्चा की जाएगी।