मंदसौर। पुरानी तहसील कोर्ट परिसर में जज साहब द्वारा एक वकील का शेड हटाए जाने के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया। अभिभाषकों ने कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज कराया।
रघुवीर सिंह पवार बार एसोशियन अध्यक्ष मन्दसौर ने बताया कि कोर्ट परिसर में वकीलों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। वकील चद्दर के शेड लगाकर बैठ रहे हैं। अपना गुजर बसर कर रहे हैं। जिला न्यायाधीश और सीजम द्वारा वकीलों के शेड तोड़े गए और जप्त कर लिए गए तो इस स्थिति में वकील कहां बैठेंगे। मैंने और सचिव ने भी जिला न्यायाधीश से निवेदन किया है कि ऐसी जगह बता दो जहां हम बैठ पाए तो जवाब में जिला न्यायाधीश ने कहा कि मैं कोर्ट परिसर में किसी को बैठने नहीं दूंगा। अब ऐसे में हम वकील कहां जायेंगे।
हमारे निवेदन के बाद भी उन्होंने रात को पंकज वेध का शेड तोड़ दिया और बोल दिया कि आपको जो करना करे मजबूरन अभिभावक संघ में आक्रोश है। अभी हमने मीटिंग बुलाकर अनिश्चितकालीन कार्य से विरत हड़ताल का आह्वान किया है और कल की लोक अदालत का हमने बहिष्कार कर दिया है और जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं होगा हम कार्य से विरत रहेंगे। आज पूरे जिला कोर्ट की हड़ताल है और जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं करेंगे हमारी हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों ने कोर्ट परिसर में नारे भी लगाए।
पंकज वेद एडवोकेट ने बताया कि मेरे द्वारा पानी की टंकी के सामने चद्दर का शेड बनाया गया था जो सुरक्षित जगह में और आवागमन में कोई बाधा न हो जहां किसी को कोई आपत्ति नहीं थी मात्र सीजीएम साहब को और डीजे साहब को काफी परेशानी है और हमने अध्यक्ष महोदय ये बार के माध्यम से आग्रह अनुरोध करने पर भी सम्मानजनक बात नहीं की गई। डीजे साहब ने कहा कि मैं प्रशासन के माध्यम से सभी शेडों को तुड़वाऊंगा और सभी शेड को तोड़ने की व्यवस्था करूंगा और कोई भी वकील घर से पेक्टिस करंे यहां पर आकर बैठने की जरूरत नहीं है किसी भी वकील को इस तरह से दुर्व्यवहार डीजे साहब द्वारा किया जा रहा है। वकीलों के साथ वह गलत है और अभिभाषक संघ इसका विरोध करता है और कार्य से विरत रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी।