मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने नगद उर्वरक केंद्र पिपलिया मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की तथा केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने खाद से संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि खाद के संबंध में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।