BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 12:28 pm
NEWS : रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोउल्लास से मनाई गई, छात्रों को लघु फिल्म भी गई दिखाई, उपस्थित अतिथियों ने वीरांगना के बारें में बताया, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

भवानीमण्डी। शहर के विद्या भारती संस्था के विद्यालय में दिनांक 19 नवंबर 2022 शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गई।
जिस के मुख्य अतिथि श्यामलाल राठौर आचार्य आदर्श विद्या मंदिर भवानीमंडी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने की।

इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सहायक प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता, प्रथम पारी प्रभारी गिरिराज श्रृंगी, चंद्र प्रकाश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश पाल, रवि योगी, राम गोपाल मेहरा, गोवर्धन लाल गुप्ता, दीपक प्रजापति, मीना कारपेंटर, प्रतिभा गौतम, राधिका गुप्ता, वंदना पाटीदार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से भैया/बहनों को रानी लक्ष्मीबाई की लघु फिल्म दिखाई गई। कुछ बहने रानी लक्ष्मीबाई का वेश पहनकर सज-धज कर विद्यालय में आई। उन्होंने भैया/बहनों को रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से अवगत कराया। कार्यक्रम में भैया/बहनों ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्यामलाल राठौर ने बताया है कि 1857 में झांसी संग्राम का एक प्रमुख केंद्र बन गया था, जहां हिंसा भड़क उठी। ऐसे समय मे अगर सिंधिया राज घराना रानी लक्ष्मी बाई का साथ देता तो हमारा राष्ट्र 100 वर्ष पूर्व ही स्वतंत्र हो जाता। उसी समय रानी लक्ष्मी बाई ने परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा को सुदृढ़ करना प्रारंभ कर दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने एक निजी स्वयंसेवक सेना का निर्माण किया। इस सेना में रानी लक्ष्मीबाई की तरह दिखने वाली झलकारी बाई को सेना में प्रमुख स्थान दिया एवं संपूर्ण सेना को युद्ध का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामस्वरूप सोनी ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में कहा है कि 1857 के सितंबर एवं अक्टूबर माह में झांसी के पड़ोसी राज्य ओरछा एवं दतिया के राजाओं ने झांसी पर अचानक आक्रमण कर दिया और एक तरफ से ब्रितानी विदेशी सेनाओं ने भी आक्रमण कर दिया। ऐसी नाजुक स्थिति में रानी लक्ष्मीबाई घिर गई परंतु अपने साहस एवं शौर्य, बल, पराक्रम से सफलतापूर्वक युद्ध कर विजय हासिल की। परंतु 1858 में ब्रितानी सेना ने फिर से आक्रमण किया और मार्च माह में शहर को घेर लिया। अचानक हुए इस आक्रमण में रानी लक्ष्मीबाई अपने पुत्र दामोदर राव को लेकर अंग्रेजों से बचकर कालपी तात्या टोपे के पास पहुंच गई और ग्वालियर पर अपना कब्जा कर लिया।

सहायक प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा है कि जिस प्रकार की परिस्थितियों लक्ष्मीबाई के साथ रही उसमें भी रानी लक्ष्मीबाई ने सफलतापूर्वक अपने देश को बचाए रखा। हम सभी को भी आत्मरक्षा के गुण सीखने होंगे और पाश्चात संस्कृति की मानसिकता रखने वाले दुष्टो को सबक सिखा कर मात्र शक्तियों दुर्गा स्वरूपा बहनों की एवं राष्ट्र की रक्षा करनी होगी। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से हमें हर समय सतर्क रहना सीखना है एवं अपने शौर्य पराक्रम, बल से देश, समाज की रक्षा करनी होगी। हमारे देश में अब नई भारतीय शिक्षा नीति भी आ गई है जो संभवत जुलाई 2023 से प्रारंभ हो सकती है। हमें इसमें अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्र सेवा में हर भैया/बहिनों को योगदान देना चाहिए। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE