BREAKING NEWS
BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 5:47 pm
REPORT : विश्व शौचालय दिवस पर विभिन्‍न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन, स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व शौचालय दिवस पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुरुप्रसाद के नेतृत्व में जिले की हर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर स्‍वच्छता चौपाल, स्वच्छता श्रमदान एवं शाला के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता रैली आयोजित की गई। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम पवन पारीदार की उपस्थिति में ग्राम भाटखेड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें नीमच से भोपाल साईकल रैली के रुप में जा रहे एनसीसी केडेट्स की स्वच्छता रन में पाटीदार सम्मिलित हुए और एन.सी.सी.केडेट्स को सम्मानित किया। एनसीसी केडेट्स की स्वच्छता रन जिले में नीमच जनपद पंचायत के ग्राम जमुनिया कला, भाटखेड़ा, चल्दू से होकर गुजरी और ग्रामीणांे को स्वच्छता का संदेश दिया। 

स्वच्छता रन का प्रारम्भ शहीद पार्क नीमच से पवन पाटीदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गुरुप्रसाद, एन.सी.सी.के ले.कर्नल रिजवान खान व सुबेदार भवानी सिह द्वारा स्वच्छता रन को रवाना किया गया। स्वच्छता रन प्रारम्भ का पवन पाटीदार द्वारा भी भाटखेडा तक साइकिल चलाकर सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच राजेंद्र पालनपुर एवं जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित था। इसी तरह जनपद पंचायत मनासा में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम फुलपुरा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडावरिया एवं मदन रावत व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डीएस मेश्राम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम फूलपुरा में स्वच्छता रथ घर-घर कचरा संग्रहण वाहन का शुभारंभ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE