BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 12:32 pm
BIG REPORT : विधायक मकवाना ने जल जीवन मिशन की 7 करोड़ से अधिक लागत की 5 नल जल प्रदाय योजनाओं का किया भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत रतलाम ग्रामीण में 7 करोड़ से अधिक लागत की 5 नल जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया जिनमे ग्राम पलसोड़ी में 281.60 लाख, ईसरथुनी में 119.50 लाख, मेवासा में 105.66 लाख, भदवासा में 141.62 लाख तथा नेगरदा में 99.23 लाख रूपए लागत के कार्य शामिल हैं। विधायक मकवाना ने इस अवसर पर कहा कि जल्द ही जल संकट की समस्या से निजात मिल जाएगी।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 80 प्रतिशत ग्रामो को जल जीवन मिशन की योजना से जोड़ा गया है और जल्द ही संपूर्ण ग्रामो को नल जल योजना से जोड़कर हर घर को नल की टोटी के  माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। माता, बहनों को पानी लेने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहले माता, बहनों का सारा समय पानी भरने में ही निकल जाता था किंतु अब ऐसा नहीं होता है, हमारी बेटियों को भी स्कूल पढ़ने जाने के लिए समय मिल जाता है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जनपद अध्यक्ष साधना जयसवाल, विक्रमसिंह लुनेरा, सांसद प्रतिनिधि भारतीय पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, आशीष धाकड़, अशोक धाकड़, विकास पारगी, सरपंच सीमा पारगी, देवीलाल अमलियार, डी.सी. कथिरिया, एम.के.  पंडित, अर्पित चतर, बबन बेनल आदि उपस्थित थे। सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एस.के. मईडा  ने नल जल योजना की विस्तृत जानकारी दी। जिला सलाहकार आनंद व्यास ने अतिथियो का परिचय दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE