BREAKING NEWS
BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 1:47 pm
NEWS : रात के अँधेरे मे हो रहा है मरीजों के साथ खिलवाड़, सरकारी अस्पताल में चिकित्सक मांग रहे फीस, आपातकालीन इलाज के दौरान मांगे गए रुपये, घटना का वीडिओ हुआ वाइरल, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

पीड़ावा। जी हाँ आपको बता दे तहसील का एक ऐसा सरकारी अस्पताल जिसमे लोग अपना इलाज करवाने बिलकुल विश्वास के साथ जाते है उसी हॉस्पिटल मे तैनात कमीशन खोरी चिकित्सक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। रात्रि मे आपातकालीन स्थिति मे इलाज कराने आये मरीज के परिजन से कमीशन खोरी चिकित्सक द्वारा इलाज की फीस मांगी गई थी। 

मोहित राठौर पुत्र राजकुमार राठौर ने बताया कि सोमवार रात को लगभग 9 बजे पीड़ावा अस्पताल मे उनकी बहन को डॉक्टर को दिखाने गए तो डॉक्टर आपातकाल कमरे में नहीं मिले। जिसके बाद कंपाउंडर द्वारा बताया गया कि डॉ अपने सरकारी आवास स्थल पर बैठते हैं। वहां जाकर दिखा लो, जिसके बाद मोहित राठौर अपनी बहन को लेकर पहली मंजिल पर निवास कर रहे कमीशन बाज डॉ हेमंत मेहरा के पास पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा मरीज को देखने के बाद फीस की मांग की गई फिर बाद में मरीज के परिजन द्वारा रुपये खुल्ले नहीं होने के कारण नीचे आकर 100 रूपये खुल्ले मांग कर ले गए। लेकिन बाद में डॉक्टर ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि कंपाउंडर का फोन आया है आप अच्छे नागरिक हो आपसे पैसे नहीं लेना है। ऐसे में मरीज के परिजन द्वारा पूरी बातचीत की वीडियो बनाई गई है वीडियो में डॉक्टर का कहना है कि केवल केजुअल कंडीशन में हमारे द्वारा पैसे लिए जाते हैं तो मैंने आपसे पैसे की मांग की है लेकिन अब मे पैसे नहीं ले रहा हूं। ऐसे में खुद वीडियो में कहता नजर आ रहा है। इस तरह की काली कमाई करने वाले चिकित्सक का वीडिया वायरल हुआ है इस दौरान मोहित राठौर द्वारा शाखा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अस्पताल के कमीशन खोरी चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE