BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 10:59 am
BIG NEWS : कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ़ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर को किया निलंबित, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत हुई थी प्राप्त, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़छाड़ की जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर को निलंबित किया।

प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय खवासा विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ का द्वारा प्रेषित पत्र अनुसार शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर द्वारा संस्था की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़छाड़ की जाने के संबंध में पंचनामा तैयार किया जाकर, कार्यालय को प्राप्त हुआ है।

प्राप्त शिकायत की जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया, गठित जांच दल समिति द्वारा 21 अगस्त 2025 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर का व्यवहार विद्यालय की छात्राओं के प्रति अत्यन्त अभद्र एवं अशिष्टता पूर्ण किया जाना पाया गया है।

यह प्रकरण छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित होकर, अत्यन्त ही गंभीर एवं संवेदनशील होने से विकास डामोर, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल भैरूगढ विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ को उक्त कृत्य हेतु म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर का मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय वि.ख. झाबुआ जिला झाबुआ नियत किया जाता है, निलंबन काल में इन्हें मूल-भूत नियम 53 के अधीन विधिवत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE