BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 11:10 am
KHABAR : रेडक्रॉस सोसायटी नीमच की चुनावी प्रक्रिया लोकतांत्रिक हो, अलोकतांत्रिक नहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने उठाई आवाज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। रेडक्रॉस सोसायटी नीमच की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक व निष्पक्ष तरीके से कराए जाएँ।

कलेक्टर को सौंपा पत्र-
अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिला प्रशासन द्वारा 16 वर्ष बाद रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति के चुनाव कराने हेतु 25 अगस्त 2025 की अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि यह अधिसूचना अल्पावधि में जारी की गई है, जिससे निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

पर्याप्त समय देने की मांग-
अग्रवाल का कहना है कि यदि चुनाव जल्दबाजी में कराए जाते हैं तो लोकतंत्र का वास्तविक परिणाम सामने नहीं आ पाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पहले सदस्यों की सूची को अपडेट किया जाए, नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान कर आपत्तियाँ आमंत्रित की जाएँ, तत्पश्चात अंतिम सूची प्रकाशित की जाए। इसके बाद ही चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके और किसी प्रकार का संदेह न रहे।

16 साल बाद, कुछ समय और इंतज़ार उचित-
अग्रवाल ने कहा कि जब पिछले 16 वर्षों से चुनाव नहीं हुए हैं तो अब एक-दो महीने और इंतजार कर निष्पक्ष व संदेह-मुक्त चुनाव कराना ही उचित होगा। इससे जिला प्रशासन पर भी जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

राज्यपाल को भी भेजी प्रतिलिपि-
अग्रवाल ने यह भी कहा कि देशभर में चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे समय में जिला प्रशासन को अपनी निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए 25 अगस्त की चुनावी अधिसूचना पर पुनर्विचार करेगा। इस पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल महोदय एवं प्रमुख सचिव को भी प्रेषित की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE