BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 11:03 am
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और हुंडई आई 10 कार, जब रवाना हुए तस्कर तो हाईवे पर मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जैसे ही खाकी ने पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक हुंडई आई 10 कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अवैध हथियार विरोधी अभियान के तहत की गई।

हाईवे पर नाकाबंदी में मिली सफलता-
20 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर नाकाबंदी कर हुंडई आई 10 कार (क्रमांक डीएल 09 सीजेड 5100) को रोका गया।

कार में बैठे तीन युवकों की पहचान इस प्रकार हुई-
- सुरज पिता दौलतराम प्रजापत (21), निवासी पावटा चौक, चित्तौड़गढ़ (राज.)
- अंकुश पिता कैलाशचंद खटीक (19), निवासी खटीक मोहल्ला, चित्तौड़गढ़ (राज.)
- सुनील पिता दिनेशचंद प्रजापत (24), निवासी पावटा चौक, चित्तौड़गढ़ (राज.)

हथियार व कार जप्त-
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

न्यायालय में पेशी-
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 21 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन-
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, एसडीओपी जावद रोहित राठौड़ के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा व चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

सराहनीय योगदान-
पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम नयागांव की भूमिका सराहनीय रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE