BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 5:06 pm
NEWS : कृषि पर्यवेक्षक ने किसानों को दी उद्यान विभाग योजनाओं की जानकारी, सिंचाई पद्धति के बारे में बताया गया विस्तृत में, पढ़े खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिले के उपखंड निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत अरनोदा के, ग्राम चरलिया में उद्यान विभाग के कृषि पर्यवेक्षक अनुज त्रिवेदी द्वारा किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

भारतीय किसान संघ के तहसील प्रमुख सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत किसानों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंचाई जल के दूरात्मक उपयोग को सुनिश्चित करना है। योजना के तहत उद्यानिकी विभाग ने बताया कि किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

किसानों को बताया गया कि ड्रिप सिंचाई पद्धति, सिंचाई की आधुनिकतम पद्धति है। इस पद्धति में पानी की अत्यधिक बचत होती है इस पद्धति के अन्तर्गत पानी पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद करके लगाया जाता है। इस पद्धति में जल का अपव्यय नगण्य होता है। यह पद्धति दूर-दूर बोई जाने वाली फसलों जैसें आम, अंगूर, पपीता इत्यादि में अत्यधिक सफल पायी गयी है। किसानों को कम लागत पर ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर (फव्वारा संयंत्र) के लिए सामान्य किसानों को सरकार द्वारा 70 प्रतिशत अनुदान व लघु, सीमांत, एसटी, एससी किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान योजनाओं के तहत दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन पालीवाल, कृषक शांति लाल, राजाराम, रामप्रसाद प्रजापत, मनोहर नायक सहित अन्य किसान उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE