मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की नाहरगढ़ मंडी में किसानों के लिए बनाये गये शेड पर व्यापारियों ने अपना कब्जा जमा लिया है और व्यापारी छपरे में अपनी फसल जमाने लगे, जिससे छपरा पूरी तरह भर गया, जिससे मजबूर हो किसानों को अपनी उपज का बाहर खुले में ढेर करना पड़ रहा है और यह सब हो रहा है मंडी समिति की नाक के नीचे। बावजूद अब तक मंडी बोर्ड ने न जाने कोनसा चश्मा पहन रखा है जिससे उनको छपरे के अंदर व्यापारियों द्वारा रखा माल दिखाई नहीं दे रहा है और किसानों को मजबूर हो अपनी उपज का बाहर ढेर लगाना पड़ रहा है।