मन्दसौर। गांधी चौराहे पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कमलेश भाटी ने मीडिया को बताया कि हमारी दो सूत्रीय मांगे हैं जिसमें सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किया जाए और जो हमारे संविदा साथी जिनको पूर्व में सरकार ने निष्कासित किया था उनको वापस शामिल किया जाए अगर सरकार हमारी मांगे नहीं पूरी करती तो यह हड़ताल जारी रहेगी अस्पताल में हमारे 176 लोग वेल्डर, सेल्डर है, जिनके द्वारा प्रतिदिन सेवाएं दी जा रही हैं वो अब नहीं दी जा रही हैं। जिसके कारण अव्यवस्थाएं उत्पन्न हो रही हैं उसका शासन जिम्मेदार रहेगा।