मंदसौर। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 20 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।
मंदसौर नगर पालिका परिषद को यह सम्मान भोपाल में आयोजित नगरीय निकायों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस दौरान मंच पर सीएम ने नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर एवं उपाध्यक्ष नम्रता चावला को पुरस्कृत किया।