मनासा। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर प्रदेश में पंचम स्थान प्राप्त करने पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।
मनासा नगर परिषद को यह सम्मान भोपाल में आयोजित नगरीय निकायों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस दौरान मंच पर सीएम ने नपा अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी एवं उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, सीएमओ महेंद्र वशिष्ट, पार्षद प्रवीण जोनवाल, राजू माली एवं सभी पार्षदों को पुरस्कृत किया।