नीमच। जिले में 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा इस अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सु-शासन सप्ताह मनाये जाने के लिए डिप्टी कलेक्टर आंकाक्षा करोठिया को अभियान के दौरान सी.पी.ग्राम की शिकायतों का निराकरण करवाने का दायित्व सौंपा गया है। अभियान के सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार का दायित्व जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय को सौंपा गया है।
जिला प्रबंधक लोक सेवा आशीष कुमार जैन एवं जिला प्रबंधक, ई-गर्वेनस संदीप पाटीदार को अभियान के दौरान पोर्टल एवं अन्य गतिविधियों के लिए सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व तथा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर को सु-शासन सप्ताह में कार्यशाला आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है।