BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 10:45 am
NEWS : सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल नहीं बनाया जाये, सांसद जोशी ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से की भेंट, पढ़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट से भेंट की तथा जैन समाज के बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि तीर्थस्थल सम्मेदशिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के निर्णय की तरफ़ ध्यान दिलाया व उसको पर्यटन स्थल  घोषित नहीं करने की मांग रखी।
सांसद सी.पी.जोशी ने पर्यटन राज्य मंत्री को बताया कि इस फैसले से पूरे देश में जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सम्मेदशिखरजी तीर्थ (पारसनाथ हिल) जैन समाज के सबसे पवित्र स्थानों में है, और उससे सभी की भावनाएं जुड़ी हुई है। पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले से सकल समाज की भावनाएं आहत हुई है ओर इससे तीर्थस्थल की पवित्रता व गरिमा भी खतरे में है।
सांसद जोशी ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार को झारखंड सरकार के इस निर्णय में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि तीर्थस्थल सम्मेदशिखरजी की पवित्रता एवं मर्यादा कायम रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE