नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सोनल चौरसिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा रविवार को रेडक्रॅास द्वारा संचालित शिशुगृह किलकारी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में प्रथम जिला न्यायाधीश सोनल चौरसिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा बच्चों से संवाद किया तथा बच्चों द्वारा की जा रही आउटडोर एक्टिविटी देखी। नन्हें-मुन्ने बच्चों को फल, चॉकलेट्स, गिफ्टस, गर्म कपड़े आदि वितरित किये गये। शिविर में शिशु गृह की चेयरमैन उषा गुप्ता उपस्थित थी।