BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 4:49 pm
KHABAR : एडीएम नेहा मीना व जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 86 लोगों ने पहुंचकर सुनाई समस्याएं, आवेदन सौंप की निराकरण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-86 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्‍यांए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे,डिप्‍टी कलेक्‍टर आंकाक्षा करोठिया, प्रीती संघवी नाहर, किरण आजंना एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में नीमच शक्ति नगर निवासियों द्वारा कालोनी परिसर में मंदिर निर्माण की अनुमति देने,खातीखेडा के शम्‍भुलाल भील ने लंबित वेतन दिलवाने,चल्‍दू के प्रदीपसिंह ने सरपंच सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने, बावडा के मांगीलाल ने मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटवाने,लासुर के तुलसी राठौर ने जननी सुरक्षा योजना की राशि दिलवाने, मातारूण्‍डी के गोपाल एवं बघाना की निर्मिला जाटव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की रानीबाई मेघवाल ने असामाजिक तत्‍वों के विरूद्ध कार्यवाही करने, कनावटी की सुषमा पंजाबी ने पडोसी द्वारा परेशान करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नयागॉव के नवरतन सरगरा ने घर पर कब्‍जा करवाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, स्‍कीम नं.-7 नईआबादी नीमच के ओमप्रकाश सुराह ने मकान का कब्‍जा दिलवाने एवं चौथखेडा के अमरसिंह राजपूत ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह कानाखेडा के अजितमल मेनारिया,उगरान के रामप्रसाद गायरी, बरूखेडा की धन्‍नीबाई मेघवाल, रावणरूण्‍डी के रशीदखान, कोर्ट मोहल्‍ला के मोहम्‍मद हनीफखॉ, तेलनखेडी के रमेशचन्‍द्र राठोर, स्‍कीम नं.9 नीमच की चन्‍द्रकलाबाई, निपानिया आबाद के सज्‍जनसिंह, ग्‍वालटोली के कमल कलोसिया,शेषपुर के ओमप्रकाश,चीताखेडा की शांतिबाई,मालखेडा के रमेश पाटीदार,नीमच सिटी के रविन्‍द्र सिंह,पिपलियाहाडी के लालसिंह साल्‍वी,जोरावरपुरा की सीताबाई बंजारा,कुकडेश्‍वर के मूलचंद,भरभडिया की वर्षा बागरी एवं केलूखेडा के भीमराज सुतार आदि ने भी अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE