भवानी मंडी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला झालावाड़ में नकबजनी वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृताधिकारी व्रत मनोहर थाना जेनरल सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कामखेड़ा धनराज गोचर पुलिस उपनिरीक्षक के नेतृत्व में संगठित अपराधों की रोकथाम एवं थाना क्षेत्र में बढ़ती जा रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने वालों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्यवाही हेतु थाने में टीमों का गठन कर और सूचना तंत्र के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत ग्राम रतनपुरिया थाना मनोहर थाना से दिनांक 16 दिसंबर को दिनांक 20.9.2022 को कस्बा कामखेड़ा बालाजी मंदिर से चोरी गई मोटरसाइकिल को चोरों द्वारा प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल बरामद करने वाले चोरों के बारे में पता चलने पर थाना कामखेड़ा टीम द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी बजे सिंह ग्राम रतनपुरिया पुलिस थाना मनोहरथाना से बरामद कर बड़ी सफलता अर्जित की है। मोटरसाइकिल चुराने वाली गैंग में शामिल शेष मुलजिम अरुण पुत्र उदमसिंह जाति भील निवासी रतनपुरिया थाना मनोहर थाना की तलाश कर गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त से अनुसंधान किया जा रहा है चोरी की वारदात में शामिल अन्य मुलजिम वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।