नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद की उपस्थिति में सुशासन सप्ताह के तहत जिले में विभिन्न विभागों से माह नवम्बर 2022 में सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह मंगलवार को कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित किया गया। इस समारोह में जिला पेंशन कार्यालय की ओर से अगस्त, नवम्बर 2022 में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत गुरूप्रसाद, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया ने पेंशन प्राधिकार पत्र, उपादान प्राधिकार पत्र भेंट किये और पेंशनर्स का सम्मान किया।समारोह में पेंशनर संघ के राधेश्याम पुरोहित, केके कर्णिक व पेंशन कार्यालय के जिला पेंशन अधिकारी एनएल चौहान,सहायक पेंशन अधिकारी राजू मेहर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।