नीमच। अखिल भारतीय धोबी महासंघ रजक समाज के महान संत स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज की पुण्य तिथि पर दशहरा मैदान नीमच के पास स्थित संत गाडगे सर्कल पर समाजजन एकत्रित हुए। जिसके बाद संत गाडगे जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर स्थानीय गौ धाम बालाजी पहुंचकर गाय को चारा खिलाया।
जानकारी देते हुए अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनमोहन बारीया ने बताया कि शाम को गाडगे सर्कल पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करने के बाद नीमच के आसपास क्षेत्र मंे ठंड से ठिठुर रहे गरीब, असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मनमोहन बारीया, दलीचंद दरकुनिया और पुष्पेंद्र चौहान सहित समाजजन मौजूद रहे।