नीमच। पांच दिन लगातार हड़ताल के बावजूद सरकार की कान में आवाज ना पहुंच पाने के कारण आज संविदा कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय नीमच के बाहर ताली और थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास कर विरोध दर्ज करवाया। जैसा की विदित है पूरे प्रदेश के साथ साथ नीमच में भी 350 स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स की ड्यूटी लगाई जा रही है, जो आम जन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। गांवों में स्वास्थय संस्थाआंे में ताले लगे हुवे है। टीकाकरण, टीबी, वितरण कार्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम, डिलेवरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हड़ताल जारी रहने की स्थिति में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गंभीर रूप से प्रभावित होगी।