BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 6:02 pm
NEWS : अब जगमगाता रहेगा चित्तौड़गढ़ दूर्ग, सांसद जोशी के प्रस्ताव को संस्कृति मंत्रालय के से मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व विरासत में शामिल विश्व की ऐतिहासिक धरोहर, चित्तौड़गढ़ दूर्ग अब रात्रि के समय भी जगमगाता रहेगा, इस हेतु पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय ने जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ के द्वारा चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के माध्यम से लाईटींग के लिये दिये गये प्रस्ताव की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दि है।
केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अन्तर्गत आने वाला चित्तौड़गढ़ दूर्ग जिस पर पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत विरासत परिपथ में दूर्ग की प्राचीर तथा महत्वपुर्ण स्मारकों पर रात्रिकाल में उजाले के लिये लाईटों हेतु आर.टी.डी.सी. को कार्यकारी ऐजेसीं बनाया गया था, लेकिन उसके द्वारा यह कार्य नही किया जा सका।
उसके पश्चात चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन के द्वारा दूर्ग की चारदिवारी तथा महत्वपुर्ण स्थलों के लिये लाईटों का प्रस्ताव बनाया गया। इस प्रस्ताव को सांसद सी.पी.जोशी के माध्यम से भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक तथा संस्कृति मंत्रालय के सचिव को भिजवाया गया। नई दिल्ली में पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय के समक्ष आज दूर्ग के लिये लाईटों के लिये प्रस्तुत की गयी प्रजेन्टेशन को सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृत कर लिया गया हैं। इस प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात अब जल्द ही विश्व विरासत में शामिल चित्तौड़गढ़ दूर्ग रात्रि में जगमगाता रहेगा जिससे यहॉ पर पर्यटन में वृद्धि होगी।
सांसद जोशी ने दूर्ग की लाईटों की सैद्धान्तिक स्वीकृति के लिये केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE