भवानीमंडी। राजकीय बिरला महाविद्यालय भवानी मंडी मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं पर लिखित परीक्षाओं का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर मोहम्मद केफ बीएससी-सेकेंड, व द्वितीय स्थान पर यश निर्मल बीएससी -सेकेंड रहे तथा तृतीय स्थान पर अल्फेज तुल्ला एमएससी (पी) कैमेस्ट्री रहे। लिखित परीक्षा के प्रथम चरण मे 227 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा द्वितीय चरण में 45 विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया।