BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 8:25 pm
BIG NEWS : आबकारी आयुक्त ने लिया शराब ठेकेदारों को लेकर बड़ा निर्णय, अब 15 दिन में जमा नहीं की राशि तो होगा ये..., मिलेगा 7 दिन का अवसर, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। आबकारी ठेकेदारों द्वारा हर पंद्रह दिन में जमा की जाने वाली ठेका राशि समय पर जमा न करने पर भी विभाग उनकी शराब दुकानों पर शराब की सप्लाई नहीं रोक सकेंगे। इसके लिए नियमों में बदलाव कर दिया गया है। हर पंद्रह दिन में जमा की जानें वाली राशि अब वे तय समय सीमा के बाद सात दिन में जमा कर सकेंगे। शराब दुकानों के ठेके लेने वाले ठेकेदार को साल में चौबीस किस्तों में ठेका राशि जमा करना होता है। अभी नियम यह है कि यदि किसी पाक्षिक अवधि में ठेकेदार द्वारा उस अवधि के लिए तय राशि जमा नहीं की जाती है तो उस समूह की सभी शराब दुकानों पर शराब वितरण उस पखवाड़े की अवधि पूरी होने के अगले दिन से ही पोर्टल द्वारा प्रतिबंधित कर दी जाती है। इस व्यवस्था से शराब ठेकेदार किसी कारण से ठेका राशि जमा नहीं कर पाता था उसे शराब वितरण भी बंद हो जाता था। इससे पहले ही दिक्कत में चल रहा शराब ठेकेदार समूह शराब वितरित न होने से और परेशान हो जाता था और शराब ठेका निरस्त होने की नौबत आ जाती थी।

आबकारी आयुक्त ने इस सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। हर शराब ठेकेदार की 37 दिन की बैंक गारंटी आबकारी विभाग के पास जमा रहती है। अब पंद्रह दिन में जमा की जाने वाली ठेका राशि में से ठेकेदार ने कुछ राशि जमा कर दी है और उस राशि के बदले में मिलने वाली शराब भी प्राप्त कर ली है तो शेष बची हुई राशि जमा करने के लिए उसे सात दिन का अवसर दिया जाएगा। इस सात दिन में वह कभी भी राशि जमा कर सकेगा और इसके एवज में मिलने वाली शराब भी वह पा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE