नीमच। समाधान ऑनलाईन एवं सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों को सभी जिला अधिकारी एक-एक शिकायत को अच्छी तरह से देख लें और संतुष्टी के साथ उनका निराकरण दर्ज करवाये। सभी जिला अधिकारी शिकायतों के निराकरण में संतुष्टी के साथ निराकरण का प्रतिशत बढाये। यह निर्देश कलेक्टर मंयक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, और जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निराकरण को अपडेट करें। सभी विभाग समाधान में दर्ज सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें । उन्होने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने और निराकरण प्रतिवेदन प्रति सोमवार तक अपडेट करने के निर्देश भी जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवाएं प्रदान नहीं करने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी लोकेसेवा प्रबंधक को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत जन शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना है और पात्र आवेदकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें।