नीमच। सुशासन सप्ताह के तहत नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर 2022 तक किया जा रहा है। एडीएम नेहा मीना द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त शिविरों के लिए अनुविभागीय अधिकारी, उपखण्ड नीमच, जावद, मनासा को नोडल अधिकारी एवं समस्त तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिविर में प्राप्त शिकायतों में विशेषकर 50 दिवस से अधिक अवधि वाली तथा समाधान कार्यक्रम में चयनित, भूमि का सीमाकंन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन से संबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जावेगा।