पन्ना। अमानगंज तहसील मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जो अतिक्रमण कारी है उस पर बुलडोजर चलाया जाए और अतिक्रमण मुक्त प्रदेश बनाया जाए। ऐसा ही एक नजारा अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जैतूपुरा ग्राम पंचायत में देखने को मिला। जहां पर जेतूपुरा पंचायत टपारियन में अतिक्रमण कारी रघुनाथ पटेल ग्राम श्री के द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था जिस पर राजस्व निरीक्षक द्वारी दल प्रभारी द्वारा टीम गठित करके कार्यवाही की गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक प्रमोद प्रजापति पटवारी जैतुपुरा पटवारी पगरा पटवारी मढिया कला पटवारी कमताना पटवारी एवं सचिव सरपंच एवं पुलिस प्रशासन सहित ग्राम के लोग मौके पर मौजूद रहे।