BREAKING NEWS
KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 5:45 pm
KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर बालिका विद्यालय का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर का भी हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नीमच अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा रेडक्रास द्वारा संचालित वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर बालिकाओं के विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नीमच अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों को वृद्धजन संबंधी कानूनी जानकारी देते हुए, वृद्वजन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा वृद्धजनों एवं मूकबधिर बालिकाओं से वार्तालाप कर, उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधितों को वृद्धाश्रम की साफ-सफाई एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त शिविर के पश्चात सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा मूकबधिर बालिकाओं के विद्यालय का निरीक्षण कर, विद्यालय संचालन के विषय में जानकारी ली। इस अवसर पर रेडक्रास द्वारा संचालित वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर बालिकाओं के विद्यालय के कर्मचारीगण उमेश चौहान, खुमान कुंवर भारद्वाज एवं सुनील तिवारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE