BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 7:10 pm
NEWS : एडीएम मालवीय ने ली अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए चिरंजीवी योजना से वंचित परिवारांे का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) गितेश मालवीय की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित को गई। बैठक में एडीएम मालवीय ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारो का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड हेतु ई-केवाईसी सत्यापन 31 दिसम्बर तक पूरा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं यथा-एमएनडीवाई, एमएनजेवाई, चिरंजीवी योजना का बेहतर, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया। एडीएम ने बीसीएमओ तथा सीएमएचओ को निर्धारित मापदण्डो के अनुरूप विजिट के निर्देश दिये ताकि चिकित्सको की संस्थान पर उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर ने विभिन्न विभागीय गतिविधियो की खण्डवार एवं चिकित्सा संस्थानानुसार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किये। सीएमएचओ ने प्रभारीयो को चिरंजीवी योजना का पाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुचाने हेतु सार्थक प्रयास किये जाने पर ज़ोर दिया।
           
बैठक में डॉ मुनेश बैरवा, जिला समन्वयक (चिरंजीवी) द्वारा योजना की संस्थावार प्रगति के बारे प्रस्तुतीकरण माध्यम से समीक्षा की गई। डॉ जोगेश भारद्वाज ने मौसमी बिमारीयो की समीक्षा करते हुए आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित व दैनिक रूप से फॉर्म एस, पी, एल का इंद्राज सुनिश्चित करे।
       
बैठक में समस्त बीसीएमओं, प्रभारी-सीएचसी एवं बीपीएम, डॉ स्वाती, यूनीसेफ प्रतिनिधि, डॉ महेन्द्र शर्मा, एडीसीएमएचओ, विनायक मेहता जिला कार्यक्रम प्रबंधक, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, जिला डाटा प्रबंधक (आईडीएसपी), संजना अग्रवाल, डीएनओ, अविनाश उपाध्याय, सचिन अग्रवाल, अनिल शर्मा यूपीएम, राजेन्द्र कुमार खटीक, एसओ, नारायण लाल भाम्बी सूचना सहायक सहित अन्य सलाहकार व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE