BREAKING NEWS
KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 7:18 pm
REPORT : पंचायत उप निर्वाचन के तहत सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, एडीएम ने दिए सेक्‍टर आफीसर मतदान केन्‍द्रों का सत्‍यापन अवश्‍य करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वंत्रत ,निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंयक अग्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को पंचायतों के उप निर्वाचन( उत्‍तरार्द्ध) के संबंध में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में अपर कलेक्‍टर नेहा मीना की अध्‍यक्षता में सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्देश दिए कि सेक्‍टर अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों  से संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण करें और मतदान दिवस पर वल्‍नरेबल क्षेत्रों में सुचारू एंव सुव्‍यवस्थित मतदान व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर पी.एल.देवडा, अतिरिक्‍त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर, मास्‍टर टेनर्स डॉ.राजेश पाटीदार, डॉ.अक्षय बावल. मनोज जैन, सहित सभी सेक्‍टर अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार एवं डॉ. अक्षय बावल ने निर्वाचन संबंधी पीपीटी के माध्‍यम से विस्‍तार से जानकारी देते हुए सेक्‍टर अधिकारियों के दायित्‍व, मतदान पूर्व तैयारी, मतपेटी, मतदान, मतगणना, संबंधित प्रपत्र, निर्वाचन कार्यक्रम, मतदान, मतगणना सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा, सेक्‍टर ऑफिसर, रिटर्निग ऑफिसर और विशेष कार्यपालक दण्‍डाधिकारी की नियुक्ति, मतदान स्थल संबंधी कार्यवाही, मतदाता जागरूकता अभियान, चुनाव प्रबंधन, आर्दश आचरण संहिता का पालन, पुलिस कन्‍ट्रोरूम से सम्‍पर्क, वल्‍नरेबल मैपिंग, क्षैत्रीय भ्रमण आदि बिन्‍दुओं पर पीपीटी के माध्‍यम विस्‍तार से जानकारी दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE