BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 1:10 pm
REPORT : शहर को मिली 11 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की सौगात, नगर निगम के माध्यम से बनाये जायेंगे नए भवन, मरीजों को मिलेगी सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवास शहर में 11 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की सौगात दी गयी है। इसके लिए देवास में संत रविदास नगर, संजय नगर, जवाहर नगर, शांतिपुरा, सिविल लाईन, त्रिलोक नगर, नाहर दरवाजा, नौसराबाद, मेंढकी, बालगढ, नागदा में संजीवनी क्लीनिक बनाने के लिए जगह का चिन्हाकन किया गया है।

सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि चिंहित 11 स्थानों पर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के भवन नगर निगम के माध्यम से बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक से क्षेत्र के नागरिको को जॉच एवं उपचार की स्वास्थ्य सेवाये मिलेगी। शहरी हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर्स का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत समस्त शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं को हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर्स के रूप विकसित किया जाना है। जिनके माध्यम से शहरी आबादी, विशेष रूप से गरीब और अन्य वंचित वर्गों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE