देवास। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने सी.एम. राइज शासकीय मॉडल उमावि बालगढ़ देवास में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल, एडीपीसी ओपी दुबे, जिला विज्ञान प्रभारी रजनीश पोरवाल उपस्थित थे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को कानूनों का पालन करने की सीख दी और विद्यार्थियों के द्वारा निर्मित मॉडलों की प्रशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सी.एम. राइज विद्यालय भवन निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि एवं विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी। विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने अतिथियों को शासन की महत्वाकांक्षी सी.एम. राइज स्कूल योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये लगभग 100 से अधिक वर्किंग मॉडलों में मुख्यतः सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा, हाईड्रॉलिक सिस्टम, वर्षा जल संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, आदि का प्रदर्शन किया गया। जो पास्कल, ब्रनोली, आर्कमिडिज़, आदि वैज्ञानिकों के सिद्धान्त पर आधारित थे। समस्त विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षक दिनेश फाइके, योगेश राठौर, रवि शंकर गौतम, नेहा सिंह, निशा नागर, भारती जायसवाल, श्वेता काकड़े ने किया ।
इस अवसर पर उप प्राचार्य नीलू दुबे, प्राधानध्यापक संजय पाटील, रविन्द्र नरवेर, डॉ फैज़ जिलानी, गौरव विश्वकर्मा, संतोष नरवरिया, अनिल आर्य, राजकुमार पटेल, बनेसिंह राठौर, महेश झरोका, प्रदीप भाटी, एच.एल. जाट, प्रतीक जोशी, पंकज वर्मा, पी.एन. सूमन, योगेन्द्र वर्मा, अनिल लिम्बोदिया, स्मृति शर्मा, लक्ष्मी पाटीदार, दीक्षा दुबे, मिथिलेश पाल, सुनीता सक्सेना, प्रेमलता कुमरावत, दीक्षा माहेश्वरी, शिवानी मिश्रा, अंकिता मालवीय उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्राजंल रंजन अवस्थी ने किया।