BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 2:23 pm
BIG NEWS : हड़ताल का 8 वां दिन और प्रदर्शन का अनूठा तरीका, सरकार तक अपनी मांगे पहुँचाने के लिए कर्मचारियों ने बजाई भैंस के आगे बीन, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। जिले में संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल 8 वें दिन भी जारी है। 7 दिन लगातार हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नही मिलने के कारण आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास कर विरोध दर्ज करवाया। 

जैसा की विदित है पूरे प्रदेश के साथ साथ नीमच में भी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर है। नीमच जिले‌ से 350 के लगभग अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग की कई व्यवस्थाएं चरमरा गई है। व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अस्पताल प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर कोरोना की पुनः आहट को देखते हुए अगर ये हड़ताल जारी रहती हैं तो आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते है। 

हड़ताल स्थल पर कांग्रेस नेताओ ने पहुँच कर हड़ताल कर्मियों को अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर ने 2 सूत्री मांगों का समर्थन देते हुए सरकार से तुरंत मांगो पर विचार कर आमजनो को होने वाली असुविधाओ को दूर करने की मांग की। वहीं सत्तापक्ष की ओर से अभी तक किसी भी नुमाइंदे ने हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से चर्चा नहीं की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE