नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 में मांगलिक भवन परिसर में आज प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने मांगलिक भवन पहुंचकर आयुष्मान कार्ड शिविर का अवलोकन किया एवं क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान बनाने का अनुरोध किया।
पोरवाल ने शासन से मांग की है कि जिनके आयुष्मान कार्ड सर्वे सूची में नाम नहीं आ रहे हैं उनके भी नाम सर्वे सूची में जोड़े जाए एवं उनके भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पूर्व में किए गए सर्वे में अधिकांश वार्डवासी वंचित रह गए हैं। एक अवसर ओर प्रदान करके सर्वे कराया जाए एवं आयुष्मान कार्ड सर्वाधिक संख्या में बनाए, जिससे क्षेत्र की जनता को अधिक लाभ मिल सके। आयुष्मान कार्ड से 500000 रुपये तक के इलाज का प्रावधान है, जिसमें गरीब तबके के लोगों का इलाज निशुल्क किया जा सकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में आज शहर के कई वार्ड में शिविर आयोजित किए गए।
पोरवाल ने समस्त क्षेत्र की जनता से नगरपालिका की अनेक योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। वर्तमान में 10000 रुपये के लोन एवं गरीब जनता के पात्रता पर्ची बनाई जा रही है, जो प्रातः 11 से 5 बजे नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर लाभ लेवे। संबल योजना के कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, इस कार्ड से गरीब जनता को मृत्यु उपरांत 200000 रुपये का अनुदान सरकार प्रदान करती हैं।